चक्रधरपुर, जनवरी 11 -- चक्रधरपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उपजिला शाखा चक्रधरपुर द्वारा बंदगांव प्रखंड के कांडेयांग गांव में बिरहोर परिवार के बीच कंबल सहित अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। यह भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उपजिला शाखा चक्रधरपुर के चेयरमैन सह अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट श्रुति राजलक्ष्मी के निर्देशानुसार किया गया। सदस्यों ने बिरहोर परिवार के बीच कंबल के अलावा ब्रेड, बिस्कुट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। राहत शिविर में मुख्य रूप से टेरेंन्स सल्वाडोर, प्रबीर प्रमाणिक, विनोद भगेरिया, दीपक सिंह, मनीष शर्मा, गौरव कुमार, विजय नाग, विकास तिवारी, देवेंद्र नाग, छोटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.