गढ़वा, अगस्त 9 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत कांडी बाजार में शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान थानांतर्गत राजाघटहुआ गांव निवासी विमलेश राम की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संगीता भतीजा के साथ कांडी बाजार करने गई हुई थी। इस दौरान वह कांडी बाजार में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...