गढ़वा, मार्च 14 -- कांडी। होली पर्व को लेकर कांडी पुलिस ने गुरुवार को कांडी में फ्लैग मार्च निकाली। थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में निकाली गयी यह फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से शुरू होकर ब्लॉक होते, बाजार से गुजरते हुए पेट्रोल पम्प चौक होते वापस थाना प्रांगण पहुंच कर समाप्त हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि रंगों का त्योहार होली को थाना क्षेत्र के लोग शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर मनाएं। पुलिस आप सभी के साथ खड़ी है। फ्लैग मार्च में एसआई विद्या सागर प्रसाद, अरविंद सिंह, एएसआई रघुवंश महतो, मनोज राम, अरुण पासवान सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...