गढ़वा, अगस्त 16 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी प्रतिष्ठानों व घरों पर बड़े शान से तिरंगा फहराया गया। मुख्य आयोजन प्रखंड कार्यालय पर आयोजित किए गए। वहां पर प्रखंड प्रमुख नारायण यादव ने तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश सहाय भी उपस्थित थे। थाना में प्रभारी थाना प्रभारी विद्यासागर प्रसाद, बीआरसी कार्यालय में बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद, जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में प्राचार्य निरंजन साहू, कांडी अस्पताल में डॉ एस पी सिन्हा, कांडी पशुपालन अस्पताल में डॉ अमित कुमार अमित, कांडी कॉलेज में प्रिंसिपल अनुज कुमार श्रीवास्तव, एसबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक, भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने झंडा फहराया। मध्य विद्यालय अधौरा में हेडमास्टर...