गढ़वा, जनवरी 16 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के टरहे पंचायत सचिवालय खेल मैदान में प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी आजाद हिंद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन 3 का आयोजन किया गया। उसके मुख्य तिथि मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी कृपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि कृपाल ने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संसाधन देकर खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। उसमें कांडी ने पिपरवार को एक गोल से पराजित किया। मौके पर जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि फुलेश्वर राम, मुखिया शंभू पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...