गढ़वा, अप्रैल 5 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी क्षेत्र रामनवमी के रंग में रंग चुका है। पूरा प्रखंड क्षेत्र राममय हो गया है। चारों तरफ भगवान राम के गीत व संगीत सुनाई पड़ रहा है। कांडी में मुख्य सड़क के दोनों किनारों को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है। उसके अलावा लमारी, सेमौरा, सुंडीपुर सहित अन्य कई जगहों पर भी महावीरी झंडा लगाए गए हैं। रामनवमी पूजा कमिटि के अध्यक्ष मुखिया विजय राम ने बताया कि महावीर सह राम जानकी मंदिर कांडी से रविवार को भगवान राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसमें काफी संख्या में भगवान राम के भक्त शामिल होंगे। साथ ही शाम आठ बजे से बाजार स्थित सार्वजनिक चबूतरे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उसमें विभिन्न जगहों से निकाली गई अखाड़ों को सम्मानित किया जाएगा। उधर प्रखंड के अन्य जगहों में भी रामनवमी की शोभायात्...