कोटद्वार, दिसम्बर 16 -- केटीआर से सटी रिखणीखाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत कांडा में मोबाइल नेटवर्क फिर दगा देने लगा है। नेटवर्क नहीं होने से लोगों को ई-केवाईसी कराने के लिए दस किमी. दूर हैड़ाग्वाड़ आवाजाही करनी पड़ रही है। इस दौरान जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या हल करने की मांग की है। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा 11 किमी. तक फैली हुई है। इसके अंतर्गत कांडा से पांच किमी. दूर पूर्व की ओर तैड़िया, दो किमी. उत्तर की ओर तूणीचौड़, गजरोड़ा, तीन किमी. पश्चिम दिशा में जवाड़ी रौला व दक्षिण में दो किमी. दूर भैंस्यारौ व दियोड़ गांव हैं। ग्राम पंचायत में संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो वर्ष पूर्व बीएसएनएल का टावर स्थापित किया गया था लेकिन आए दिन नेटवर्क की दिक्कत होने से ग्रामीणों को आनलाइन सुविधाएं नहीं...