बागेश्वर, फरवरी 22 -- विकास खंड संघर्ष समिति की बैठक में कांडा ब्लॉक की मांग अभी तक पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। नाराज लोगों ने इसके लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी। तय किया कि 23 मार्च से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शरू होगा। पहले दिन राज्य आंदोलनकारी गंगा सिंह पांगती और 99 साल के शेर सिंह धपोला बैठेंगे। समिति से जुड़े लोग रविवार को आर्य भवन भंडारीसेरा में एकत्रित हुए। बैठक में पृथक ब्लॉक को लेकर मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग ब्लॉक की मांग को लेकर लंबे समय से सघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। ब्लॉक नहीं होने से लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। इस काम में उनका धन व समय बर्बाद हो रहा है। अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि कांडा की ब्लॉक की घोषणा 195...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.