बागेश्वर, फरवरी 2 -- कांडा। कांडा तहसील के थर्प गांव में हृदय विदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह के चलते भतीजे ने चाचार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी कांडा में भर्ती किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कांडा के थर्प गांव निवासी सागर नगरकोटी पुत्र बचे सिंह नगरकोटी ने शनिवार की रात 12 बजे करीब अपने गोपाल सिंह नगरकोटी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती किया गया। 112 से मिली सूचना के बाद कांडा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.