बागेश्वर, दिसम्बर 16 -- तीन दिवसीय भद्रकाली महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। अंतिम दिन मां नैना सांस्कृतिक एवं जनकल्याण सेवा समिति खटीमा की टीम के कलाकारों ने समा बांध दिया। कुमाउं छोलिया के अलावा ब्रज के भी दर्शन कराए। कृष्ण के भजनों में दर्शक भी अपने स्थान पर झूमने लगे। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि महोत्सव कांडा और कमस्यार की संस्कृति को बड़ी पहचान दिलाने का काम कर रहा है। प्रतिभाओं को भी बेहतर मंच मिल रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज सानिउडियार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐठानी ने कहा कि भद्रकाली महोत्सव दूसरी बार आयोजित किया गया। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आने वाले समय में यह महोत्सव और अधिक बेहतर होगा। इसके बाद खटीमा से पहुंची पुष्कर महर की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.