मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा सोमवार को कांठ रोड पर लगने वाली अवैध फल मंडी को हटवाने की कार्रवाई की। तीन फल विक्रेताओं का चालान भी काटा गया। दोबारा अवैध रूप से फल मंडी नहीं लगाए जाने की चेतावनी दी गई। निगम की कार्रवाई से फल विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कांठ रोड पर फल मंडी लगने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी के चलते निगम द्वारा कार्रवाई की गई। इसके अलावा बुध बाजार में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को हटाने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...