मुरादाबाद, जनवरी 22 -- गुरुवार को नगर निगम टीम द्वारा कंठ रोड और दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आधा दर्जन लोगों का चालान भी काटा गया। इन लोगों के द्वारा चेतावनी देने के बाद भी ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग खुद ही जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटा लें। वरना नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा इसकी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वालों की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...