मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- क्षेत्रीय विधायक कांठ कमाल अख़्तर ने कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याए, शिकायतें तथा जनहित से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे। विधायक कांठ ने सुना और संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। यहां क्षेत्र से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं राजस्व से जुड़े प्रकरणों को भी रखा। क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रीय विधायक ने सभी लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने वोट एसआईआर के माध्यम से जल्द से जल्द अपडेट करवाए ताकि किसी का व...