मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- विधानसभा 25 कांठ में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय एवं ग्राम में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ मिष्ठान वितरण कर विजय उत्सव मनाया तथा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास,सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती। महागठबंधन की करारी हार साबित करती है कि अवसरवाद, परिवारवाद,अव्यवस्था और दुष्प्रचार की राजनीति को जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है। सभी के समर्थन ने इस जनादेश को और सशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.