मुरादाबाद, फरवरी 13 -- कांवड़ यात्रा नगर पहुंच रही है। कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल भरकर बड़ी संख्या में गुजर रहे हैं। शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या सर्वाधिक रही। क्षेत्र में और नगर में लगे शिविरों में कांवडियां आराम कर अपनी मंजिलों की ओर रवाना हुए। नगर से डीजे की धुनों और बाइकों पर लगे साउंड सिस्टम पर चल रहे भजनों पर थिरकते हुए कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे हैं। वातावरण में भक्ति का माहौल है चारों ओर भगवान शिव शंकर के जयकारे गूंज रहे हैं। खास बात यह रही कि इस बार महिला कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए कांवड़िये तेजी से बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। हरिद्वार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.