शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- कांट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग से कराए गए विकास कार्यों का ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ग्रामीण सड़कों और नाली निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। विधायक ने ग्राम अभायन में सीसी रोड और नाली निर्माण तथा ग्राम रावतपुर टांडापुर मार्ग से देवरिया झाला मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित दो अलग-अलग मार्गों की लागत 20.74 लाख और 61.04 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि कांट से महमूदपुर आजमाबाद तक छह किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द कार्य शुरू होगा। विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर अवर अभियंता अहमद मुबीन, भाजपा नेता सोबरन सिंह यादव, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.