शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- शाहजहांपुर। कांट में दुकान से प्रसाद लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही तीर्थ यात्रा से लौटकर घर आया था। सोमवार सुबह नगर के मदनापुर रोड निवासी रामनाथ गुप्ता के 30 वर्षीय बेटे कमल गुप्ता के साथ यह हादसा हुआ। कमल सुबह नगर के बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान से प्रसाद लेकर बाइक से घर जा रहा था। दुकान से कुछ ही दूरी पर पुलिया के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कमल सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.