शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- कांट। कांट के श्रीरामलीला मैदान पर रविवार रात भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार रामकुमार लक्खा समेत तमाम गायकों ने रात भर मैय्या का गुणगान किया। कृत्रिम पहाड़ पर सजाये गए माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं ने ज्वाला जी जोत के दर्शन कर किये। रविवार रात 8 बजे मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार रामकुमार लक्खा ने अपनी भेंट सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।इसी क्रम में अन्य कलाकारों ने अपनी भेंट सुनाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। नृत्य झांकियों की प्रस्तुति देख श्रोतागण जयकारे लगाने लगे। कार्यक्रम स्थल पर कृत्रिम पहाड़ पर सजाये गए माता रानी के दरबार में दर्शन करने को...