शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- कांट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक नाबालिग युवती को रील बनाना उस समय भारी पड़ गया, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना 29 नवंबर की है। युवती अपनी दादी के साथ मारपीट की शिकायत कराने कोतवाली पहुंची थी। शिकायत दर्ज होने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान वह कोतवाली के कार्यालय में बैठे-बैठे ही मोबाइल निकालकर रील बनाने में जुट गई और उसे तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही मिनटों में रील तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली परिसर में वीडियो बनाना नियमों के विपरीत माना जाता है, इसलिए पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए युवती को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलते ही युवती घबरा गई और अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को लिखित माफीनामा सौंपा। उसमें उसने भविष्य में ऐसी हरकत न दोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.