शाहजहांपुर, मार्च 10 -- कांट। इलाके के कांट मदनापुर रोड पर ग्राम हठीपुर कुर्रिया की पुलिया के पास सड़क किनारे पटरी पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। किसी राहगीर ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने कोतवाली को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि काफी प्रयास के बाबजूद लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 साल है। वह पैंट शर्ट पहने हुए है। उसकी जेब से बीड़ी का बंडल, माचिस और हुल्लपुर से जलालाबाद का रोडवेज का टिकट मिला है। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हठीपुर कुर्रिया गांव की पुलिया के पास एक लाश पड़ी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.