मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी विधायक अजीत कुमार ने कांटी और मड़वन प्रखंड को प्रशासनिक दृष्टिकोण से मुजफ्फरपुर पूर्वी अनुमंडल में जोड़ने की मांग की। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से गुरुवार को मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने उनको बताया कि कांटी एवं मड़वन दोनों फिलहाल पश्चिमी अनुमंडल के अंग हैं, लेकिन वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार पश्चिमी अनुमंडल का कार्यालय मोतीपुर ले जाने की बात हो रही है। ऐसे में इन दोनों प्रखंडों के लोगों को गंभीर प्रशासनिक एवं परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कांटी प्रखंड से हरपुर लोहड़ी, नगर निगम के वार्ड 1 एवं 12 तथा गंडक नदी पार के नागरिकों को प्रशासनिक, न्यायिक एवं अन्य कार्यों के लिए 40 से 50 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.