मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी-रघई घाट सड़क चौड़करण के कारण 100 से अधिक पेड़ हटाए जाएंगे। इसे लेकर मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल-1 ने वन विभाग को 45 लाख रुपये दिए हैं। अब वन विभाग पुराने पेड़ों को काटेगा और उसकी जगह नए पेड़ लगाएगा। वहीं नए पेड़ों को शिफ्ट करेगा, ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में पथ निर्माण विभाग को किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता गणेशजी ने बताया है कि वन विभाग को पड़ों के शिफ्टिंग और कटिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकार कर मांगी गई 45 लाख की राशि भी पथ प्रमंडल-1 ने जारी कर दी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। मालूम हो कि कांटी-मीनापुर-शिवहर मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में दी थी स्वीकृति : प्रगति यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.