मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी में लूट के लिए हथियार लेकर निकले चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो लोडेड देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किया गया है। एक दिन पहले कांटी प्रखंड प्रमुख की गाड़ी पर फायरिंग के बाद विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बुधवार रात पहले दो शातिरों को पकड़ा। इसकी जांच चल ही रही थी कि गुरुवार अहले सुबह सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अन्य अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा। इस तरह दो अलग-अलग जगहों से हथियार के साथ चार शातिर पकड़े गए। पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद चारों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर कांटी थाना इलाके में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.