मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- कांटी। नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से मंगलवार को साहित्य भवन कांटी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। मौके पर अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का रामायण समाज को तप, त्याग, प्रेम, कर्मठता व सामाजिक समरसता का संदेश देता है। महर्षि नारद की प्रेरणा के बाद वाल्मीकि अपने कर्म, त्याग व समर्पण से महर्षि वाल्मीकि के रूप में विख्यात हुए। मौके पर स्वराजलाल ठाकुर, परशुराम सिंह, रामेश्वर महतो, महेश प्रसाद, नंदकिशोर ठाकुर, प्रकाश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...