मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- कांटी। एनएच 27 पर छिन्नमस्तिका मंदिर के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया। पीड़िता पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल की चैता निवासी नीलम देवी अपने परिजन के साथ बाइक से इलाज कराने मुजफ्फरपुर जा रही थी। सूचना पर थानेदार रविकांत पाठक मौके पर पहुंचकर छानबीन की। महिला ने पुलिस को बताया कि पर्स में 15 हजार रुपए, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार समेत अन्य सामान थे। थानेदार ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.