मुजफ्फरपुर, जून 20 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की माणिकपुर नरोत्तम पंचायत के शेरना बसतपुर निवासी 68 वर्षीय मो. शकूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घर में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर कांटी थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने मौके पर जाकर छानबीन की। साथ ही पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. शकूर के पुत्र मो. आरजू ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, मो. आरजू ने पुलिस को बताया कि घर के लोग शादी समारोह में गए थे। उनके पिता घर पर अकेले थे। सुबह उनका शव फंदा से लटका हुआ होने की खबर मिली। इसके बाद वे लोग घर लौटे। उसने बताया कि घर के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.