मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता चार माह की गर्भवती है। पीड़िता के परिजन ने मामले में कांटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दो छात्रों को नामजद किया गया है। दोनों आरोपित भी नाबालिग बताए गए हैं। कांटी पुलिस ने मामले में नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा फरार है। पीड़िता व नामजद एक ही गांव के हैं। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया कि दोनों आरोपितों ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। फिर डरा धमकाकर किसी को इसकी जानकारी नहीं देने को कहा। पीड़िता के साथ दुष्कर्म व आरोपितों के बारे में खुलासा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.