मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोनबरसा में दिन दहाड़े चोरों ने सुजीत कुमार के घर से गहना, नकदी समेत पांच लाख रुपए से अधिक का सामान चुरा लिया। पीड़ित सुजीत के आवेदन पर कांटी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सुजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सोमवार को घर में ताला लगा डॉक्टर से दिखाने गई थी। शाम को पांच बजे के आसपास जब घर पहुंची तो घर का सभी दरवाजा खुला था। घर के अंदर अलमारी और ट्रंक को टूटा था। उसमें रखे गहने, नकदी गायब देखकर शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। दिन दहाड़े चोरी में घरवालों ने आसपास के चोरों की संलिप्तता की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने कहा कि चोरों को चिह्नित कर जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...