मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद कांटी क्षेत्र में भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन को बंद कराने और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी को पत्र लिख कर तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस समस्या को लेकर कांटी विधायक अजीत कुमार ने डीएम को पत्र लिखा था। पत्र में उल्लेख किया था कि नगर परिषद कांटी में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है। इसके अलावा यातायात जाम की समस्या के कारण जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इधर, कांटी रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में बड़े पैमाने पर अनियमितता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.