मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- कांटी। वीरपुर पंचायत में सोमवार को प्रखंड जदयू के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। विधायक ई. अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान के दौरान सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सौरभ कुमार साहेब, कारी साहू, रामनगीना राय, चंदन पांडेय, सुरेंद्र सिंह, यशवंत कुमार, जितेंद्र शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...