मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- कांटी। हरचंदा में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 1008 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक गुरुकुलम से पधारे यज्ञाचार्य अभिषेक कुमार दूबे व आचार्य आशुतोष कुमार द्विवेदी यज्ञ का संचालन कर रहे हैं। आचार्य द्वय ने कहा कि महायज्ञ से जगत का कल्याण होता है। यज्ञ में अयोध्या से पधारे छोटे बापू जी महाराज रामकथा का रसपान कराएंगे। कलशयात्रा में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष लखींद्र साह, द्वारिका साह, संतोष, संजय चौधरी, डॉ. अशोक आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.