मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- कांटी। हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के छपरा मनोरथ में आपसी विवाद में मंगलवार रात गोलीबारी की घटना हुई। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसकी जानकारी मिलने पर कांटी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। इस दौरान एक खोखा बरामद हुआ। गोलीबारी की घटना का कारण दो व्यक्तियों के बीच का विवाद बताया गया है। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि फायरिंग करने वाले के बारे में छानबीन की जा रही है। कांटी पुलिस को मामले में देर रात तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। एक सप्ताह के अंदर छपरा मनोरथ में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कि पांच सितंबर की देर रात में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। बाद में पुलिस ने एक खोखा बरामद किया था। उस मामले में भी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.