मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- कांटी। प्रखंड के प्रथम उपप्रमुख कैलाश प्रसाद (90) का मंगलवार को इलाज के दौरान निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लसकरीपुर पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरा शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, मुखिया इंद्रमोहन झा, पूर्व मुखिया नथुनी सिंह, सुदर्शन मिश्र, केशव चौबे, बालकेश मुन्ना आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...