मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मड़वन। प्रतापपुर में बुधवार को विधायक अजीत कुमार का ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि कांटी की माटी पर हरियाली लाना लक्ष्य है। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वे जनता के प्रतिनिधि हैं, घूसखोरी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मड़वन में डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं। इस मौके पर करजा डीह पंचायत के उपमुखिया प्रेम कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, जदयू नेता अरुण कुशवाहा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...