रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची की कांटाटोली रमजान कॉलोनी की रहने वाली नवविवाहिता सबजीन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत सोमवार की रात के आठ बजे हो गयी। 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव रमजान कॉलोनी स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के मायके वालों ने पति नाजिश समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। छह माह पहले सबजीन की शादी रमजान कॉलोनी के नाजिश से हुई थी। मौत की खबर मिलने के बाद परिजन अरवल से रांची पहुंचे। ससुराल वालों पर सबजीन की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.