रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। राजधानी में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सोमवार को वार्ड संख्या 11 में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांटाटोली स्थित रविदास मोहल्ला में प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में सैकड़ों असहाय और निर्धन परिवारों को ठंड से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई। कार्य में अजय राय, बजरंग वर्मा, अभय सिंह, आनंद वर्मा, विशाल अग्रवाल, सतीश कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...