रांची, फरवरी 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आसिफ अंसारी (30 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो कांटाटोली रजा कॉलोनी का रहने वाला था। आसिफ कांटाटोली बस स्टैंड में बस एजेंट था। वह बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार को उसका शव गाड़ीगांव से मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने इस मामले में एक युवक पर हत्या करने की आशंका जतायी है। हालांकि, खेलगांव पुलिस उस युवक का सत्यापन कर रही है। शाम सात बजे निकला था घर से परिजनों ने पुलिस को ब...