वाराणसी, मई 16 -- रोहनिया, संवाद। दरेखू (रोहनिया) स्थित कांच गोदाम में काम करने वाला सुल्तानपुर के लहुअर निवासी 23 वर्षीय मजदूर अमित कश्यप गुरुवार देर रात संदिग्ध हाल में छत से गिर गया। उसकी मौत हो गई। रोहनिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भुल्लनपुर के पंकज शुक्ला का दरेखू में कांच का गोदाम है। अमित कश्यप यहीं पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह उसकी लाश बिल्डिंग के भवन के समीप लहूलुहान हाल में मिली। सुबह जब लोगों ने देखा तो मालिक और रोहनियां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोदाम मालिक पंकज शुक्ला ने बताया कि अमित, संदीप एवं एक अन्य छत पर सोए थे। अमित नशा भी करता था। आशंका जताई कि रात में वह छत से गिर गया होगा। इसकी भनक अन्य दोनों मजदूरों को नहीं लगी। अमित की शादी नहीं हुई थी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने बताया...