लखनऊ, फरवरी 9 -- शर्त लगाकर पतंग के पेंच लड़ाने जा रहे दो युवकों को बाजारखाला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कांच की पालिश लगे धारदार मांझे की तीन चरखियां, 11 पतंगें, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसीपी वीरेंद्र विक्रम के मुताबिक गिरफ्तार पतंगबाजों में शहीदपथ किनारे स्थित मलेसेमऊ गांव के रहने वाले सदफ अली और अयान खान हैं। दोनों को हैदरगंज पुलिया के पास से इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से बरामद तीन चरखियों के मांझे का प्राथमिक परीक्षण किया गया तो उसकी धार काफी तेज मिली। एक सिपाही ने मांझे को तोड़ने की कोशिश की तो वह टूटा नहीं। उल्टा सिपाही की अंगुली कटते बची। इंस्पे...