लोहरदगा, दिसम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखण्ड के बदला पंचायत में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस बदला पंचायत अध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम में गरीब बुजुर्ग ग्रामीणों के बीच कंबल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक ठाकुर, बदला पंचायत प्रभारी किशोर साहू, पूर्व मुखिया दिलीप उरांव, संजय नाथ शाहदेव, रंजीत महतो, डब्लू अंसारी, राम केश्वर महतो, अजीत कुजूर, अशोक पांडेय, मनोज देव, संजय रवानी, राजकुमार साहू, ग्राम प्रधान राजू पहान, बुद्धू उरांव, राधेश्याम उरांव, रामकुमार उरांव, बुद्धदेव उरांव मुख्य रूप से शामिल हुए। दीपक ठाकुर और किशोर साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताया।

हिंदी हि...