जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को देवांग गांधी के आवास पर पहुंच कर चिंता की इस घड़ी में उनका साथ देने का वादा किया। देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण के कारण विपत्ति के इस समय में परिवार से मिलकर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि विगत सात दिनों से अपहर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण जमशेदपुर औद्योगिक नगर में व्यापारियों के बीच में भारी रोष व्याप्त है। इस विषय का जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी। ताकि प्रशासन पर दवाब बढ़ाया जा सके और कैरव सुरक्षित घर लौटें। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य अशोक चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार झा, प्रदेश सचिव महेन्द्र मिश्रा, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, फिरोज ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.