कोडरमा, मई 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सदानंद पांडेय के आकस्मिक निधन पर पार्टी जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान समेत कई नेता कार्यकर्ताओ ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे सेवादल के अध्यक्ष का आकस्मिक निधन से पार्टी को एक बड़ी नुकसान हुआ है। शोक प्रकट करने वाले में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, वरीय जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, राजेंद्र जयसवाल आदि के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.