हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट की पहल पर पनचक्की चौराहे से लालडांठ जाने वाले मार्ग पर सिंचाई विभाग की टूटी हुई लोहे की जाली की मरम्मत रविवार को कर दी गई है। करीब एक सप्ताह से टूटी हुई जाल की वजह से सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा हो गया था। इस कारण रात और दिन में कई वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे थे। बिष्ट ने गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त पारितोष वर्मा को इसकी सूचना दी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मामले से अवगत कराया। इस पर रविवार को कार्रवाई करते हुए जाली को ठीक कर सुचारू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...