नई दिल्ली, फरवरी 12 -- कांग्रेस सांसद राहुल को समझाएं कि नियमों का उल्लंघन कर सदन में नहीं बोल सकते -रिजीजू----------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता संसद में नेता विपक्ष राबुल गांधी के सदन में दिए भाषण व उनके व्यवहार को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष में चल रहे टकराव के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों से आग्र्ह किया है वे राहुल गांधी को नियमों और प्रक्रियाओं ते तहत ही बोलने के लिए समझाएं। रिजीजू ने कहा है कि यदि वह सदन में नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए बोलते हैं तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया जा सकता है। सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस देने की अपनी घोषणा के एक दिन बाद रिजीजू ने यह बात कही। नोटिस के बारे में ...