वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 18 -- दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद सांसद राकेश राठौर को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह बुधवार सुबह जेल से रिहा किए जाएंगे। इससे पहले 11 मार्च को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने दुष्कर्म के मामले में जमानत दे दी थी। विवेचक द्वारा मुकदमे में बीएनएस की धारा 69 बढ़ाने के चलते उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। सांसद पक्ष के वकीलों ने बीएनएस 69 में जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली थी। मंगलवार को इन याचिका पर बहस हुई और सीजेएम ने जमानत मंजूर कर दी। सांसद की जमानत याचिका मंजूर होने के बाद रिहाई के लिए जेल तक परवाना पहुंचाने की तैयारी है। अभी तक परवाना जिला कारागार नहीं पहंचा है। जमानत मंजूर होने के बाद लोहारबाग स्थित सांसद आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई। हर कोई परिजनों को बधाई देने में जुट गया। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.