रुद्रपुर, फरवरी 8 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस विकास की सोच रखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में गंभीरता से काम नहीं किया। रविवार को सिसई वार्ड तीन में विधायक बेहड़ ने कहा कि केवल कांग्रेस ही विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। कांग्रेस सरकार के विकास कार्य जनता को साफ दिखाई दे रहे हैं। जिसमें सड़क, नाली, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में जो सुधार हुआ है वह कांग्रेस की नीतियों और नियत का प्रमाण है। बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी के विद्युत मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं। चार गुना पानी के बिल आ रहे हैं। जमीनों की खरीद फरोख्त में लूट हो रही है। बेहड़ ने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.