बदायूं, सितम्बर 8 -- बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस सत्ता में आकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं। कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र बचाने को लड़ रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी पूरे देश में जनता को एकजुट कर संविधान और लोकतंत्र बचाने को हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने इस्लामनगर में कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन में कांग्रेसियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जनता के वोट से नहीं बल्कि वोटों की चोरी कर सत्ता में आई है। भाजपा चुनाव आयोग से मिलीभगत कर वोटों की चोरी कर रही है। गरीब , दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यक समाज के लोगों के वोट के अधिकार को भाजपा छीन रही है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी है कि नागरिकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.