अहमदाबाद, जुलाई 3 -- आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस संग दोस्ती पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। गुजरात में चुनावी तैयारी के लिए पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि अब कांग्रेस के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है और 'इंडिया अलायंस' लोकसभा चुनाव के लिए बना था। केजरीवाल ने फिलहाल भले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया पर अगले लोकसभा चुनाव को लेकर यह कहते हुए संभावनाएं खुली रखीं कि 2029 अभी दूर है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'गुजरात जोड़ो' अभियान को लेकर एक नंबर जारी किया और पार्टी के विस्तार योजना की जानकारी दी। केजरीवाल ने 2027 में गुजरात में सरकार बनाने का दावा करते हुए यह भी साफ किया कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का अब गठबंधन नहीं है। केजरीवाल ने कहा, 'हमारा कोई गठबंधन नहीं है कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.