हाजीपुर, फरवरी 21 -- जंदाहा। संवाद सूत्र कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश पर शनिवार को जंदाहा में संगठन सृजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर से प्रतिनियुक्ति जिला प्रभारी आईसीसी की मेंबर सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ जंदाहा बाजार स्थित बाया नदी पुल के किनारे लगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आगत अतिथियों का फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सह संगठन सृजन कार्यक्रम के जिला प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी साझा की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने ...