धनबाद, मई 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता लाहबनी धैया में कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, पर्यवेक्षक मनोज सिंह उपस्थित थे। संतोष सिंह ने बैठक में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में 6 मई को रांची में है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसियों को शामिल होना है। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे पुटकी प्रभु महतो चौक से राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेने कांग्रेसी निकलेंगे। बैठक में नागेंद्र सिंह, बसंत चौधरी, अनिल झा, अंजनी कुमारी, मीना देवी, मोहन कुमार, भोला चौधरी, प्रवीण कुमार, जितेंद्र सिंह, राजू गोप, दिलीप कुमार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.